Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

लव जिहाद से हिंदू लड़कियों को बचाने के लिए गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक

अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी शहर में एक दक्षिणपंथी समूह ने कहा कि ‘लव जिहाद’ की घटनाओं को रोकने के लिए आगामी नवरात्रि त्योहार के दौरान गरबा में मुस्लिमों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की खातिर एक ‘फरमान’ जारी किया है। हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह जडेजा का कहना है कि ‘मांडवी में हमने फरमान जारी कर गरबा के आयोजन में मुस्लिमों को प्रवेश नहीं देने को कहा है।’ वह मांडवी तहसील के विश्व हिंदू परिषद् के प्रमुख भी हैं। जडेजा ने कहा, ‘गरबा में लव जिहाद होता है जहां मुस्लिम लड़के हमारी हिंदू लड़कियों को लुभाकर शादी कर लेते हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य अपनी लड़कियों को बचाना है।’

                  उन्होंने कहा, ‘हमें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और अगर दूसरे इलाके के लोगों ने भी अच्छी प्रतिक्रिया दी तो हम इसका विस्तार करेंगे।’ उन्होंने कहा कि संगठन सुनिश्चित करेगा कि गरबा पंडाल में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के माथे पर तिलक लगा हो और उन पर ‘गोमूत्र’ का छिड़काव किया जाए। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई व्यक्ति तिलक नहीं लगाता है और गोमू़त्र छिड़के जाने पर झिझक दिखाता है तो उसे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लोग गरबा समारोह के अंदर और बाहर गश्त करेंगे और अगर किसी गैर हिंदू को पाया तो उसे बाहर निकाल देंगे।’ यह पूछने पर कि वे गैर हिंदुओं को कैसे पहचानेंगे तो उन्होंने कहा, ‘हम इस तरह के तत्वों को पहचान सकते हैं।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...