Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

भाजपा ने दी नेताओं को हिदायत, कहा दादरी कांड पर राजनीति करने की बजाए लगाएं मरहम

भारतीय जनता पार्टी ने दादरी कांड पर उकसाने वाले बयान देने वाले नेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय मरहम लगाने का काम होना चाहिए। साथ ही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान द्वारा इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र तक ले जाने की कोशिश की आलोचना करते हुए इसे देश के संविधान का अपमान करार दिया है।

      सूत्रों के मुताबिक पार्टी आला कमान ने उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार नेताओं योगी आदित्यनाथ, संगीत सोम, साक्षी महाराज और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा एवं संजीव बलियान द्वारा दादरी हिंसा पर दिए गए बयान पर ऐतराज जताते हुए उन्हें भविष्य में संयम बरतने की हिदायत दी है। गौर हो कि दादरी के बिसाहड़ा गांव में पिछले सप्ताह बीफ की अफवाह के बाद उग्र भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस घटना पर राजनीति तेज हो गई है।  भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सपा सरकार पर भी आरोप लगाया कि वह इस घटना को राजनीतिक रूप दे रही है ताकि राज्य में गिरती कानून व्यवस्था की स्थिति से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने भाजपा सदस्यों से संयम बरतने और ऐसे बयान नहीं देने को कहा है जिनसे सांप्रदायिक भावना भड़के।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...