Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

दादरी हत्याकांड की रिपोर्ट गृह सचिव ने सौंपी पीएमओ को, राजनाथ ने कहा दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली: दादरी हत्याकांड के सिलसिले में गृह सचिव ने प्रधानमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट सौंप दी है। साथ ही दादरी के वर्तमान कानून व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी है। गौमांस खाने से जुड़ी अफवाहों के बाद उत्तरप्रदेश के दादरी जिले में भीड़ द्वारा एक आदमी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में सांप्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

       एक समारोह में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दादरी में व्याप्त तनाव से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए कहा, ‘चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, देश में सांप्रदायिक सदभाव तोड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ बिसहड़ा गांव में रहने वाले अखलाक पर करीब 200 लोगों की भीड़ ने उस समय हमला किया था, जब पास के एक मंदिर से सार्वजनिक घोषणा करके कहा गया था कि मुस्लिम परिवार ने एक बछड़े का वध कर उसके मांस का सेवन किया है। सिंह ने इस मामले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया और लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की थी। सिंह ने कहा था, ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मैं हर नागरिक से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील करता हूं, जो कि सभी की जिम्मेदारी है।’ गृहमंत्री ने एक अक्तूबर को इस घटना पर उत्तरप्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही राज्य की सरकार को यह सलाह दी थी कि वे सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
       घटनाओं को सांप्रदायिक रंग दिए जाने पर चिंता जताते हुए केंद्र ने सभी राज्यों से यह भी कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करके देश के धर्मनिरपेक्ष ताने बाने को कमजोर करने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एक बयान में गृह मंत्रालय ने कहा था कि दादरी की हालिया ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना सहित, वह देशभर में सांप्रदायिक रंग वाली घटनाओं को लेकर चिंतित है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...