Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पूर्व सैनिक प्रधानमंत्री को लौटायेंगे हजारों शौर्य मेडल

 वन रैंक वन पेंशन योजना के लागू होने में विलंब को लेकर पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री को अपने हजारों शौर्य मेडल जल्द वापस करने की योजना बनाई है। एक खबर के अनुसार, जंतर-मंतर पर जून से भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिक पीएम मोदी से मुलाकात की मांग करेंगे और विरोध स्वरूप 10 हजार मेडल उनको वापस करेंगे। हालांकि मोदी सरकार ने 5 सितंबर को वन रैंक वन पेशन योजना लागू करने की घोषणा की थी। विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों का कहना है कि योजना में 7 बड़ी कमियां हैं।

 मेजर जनरल (रिटायर्ड) सतबीर सिंह ने कहा कि वह पीएम मोदी से मुलाकात का समय निश्चित करने के लिए पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि उनको देशभर से 10 हजार मेडल्स भेजे गए हैं। जो कि पूर्व सैनिकों ने उनको दिए हैं। वे लोग पीएम से मुलाकात के लिए समय मांगेंगे ताकि मेडल्स लौटा सकें। सरकार की उदासीनता के कारण उन लोगों के पास कोई और विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि पहले भी असंतुष्ट पूर्व सैनिक तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रपति को अपने मेडल लौटा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार वे लोग पीएम मोदी को अपने मेडल वापस लौटाना चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव में रैली के दौरान वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करने का वादा किया था। मेडल लौटाने से पूरे देश में यह संदेश जाएगा कि उनसे किया गया वादा पूरा नहीं किया गया है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, जबकि 5 सितंबर को वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करते हुए कहा था कि इसके लिए एक महीने के अंदर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...