Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

हवाई हमले में बाल-बाल बचे यमन के प्रधानमंत्री

सना: यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन के एक होटल में हुए हमले में प्रधानमंत्री खालिद बहाह बाल-बाल बच गये। इस हमले में गठबंधन बल के 15 सैनिक और वफादार लड़ाके मारे गए। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले ही अदन को विद्रोहियों के कब्जे से मुक्त कराया गया था।

सना: यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन के एक होटल में हुए हमले में प्रधानमंत्री खालिद बहाह बाल-बाल बच गये। इस हमले में गठबंधन बल के 15 सैनिक और वफादार लड़ाके मारे गए। गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले ही अदन को विद्रोहियों के कब्जे से मुक्त कराया गया था।

प्रधानमंत्री खालिद बहाह को हमले में कोई चोट नहीं पहुंची, लेकिन शहर के अल-कसर होटल और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमले में अरब के 15 सैनिक और उनकी सरकार के वफादार लड़ाके मारे गए। अदन स्थित अधिकारियों ने कहा कि भारी सुरक्षा से लैस बहुमंजिला होटल पर दो रॉकेट गिरे जबकि तीसरा रॉकेट अपने लक्ष्य से भटकते हुए समुद्र में जा गिरा। देश के युवा एवं खेल मंत्री नायेफ अल बाकरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री खालिद बहाह सही सलामत हैं। होटल पर हुए हमले में कुछ मंत्री मामूली रूप से घायल हुए जिन्हें सुरक्षित ठिकाने पर भेज दिया गया लेकिन सरकार अदन में बनी रहेगी।’ सउदी अरब के नेतृत्व वाले बलों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे पास के बैरकों और गठबंधन बल के सदस्यों के एक घर पर भी हमला किया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...