Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

पंजाब: मुआवजा न मिलने से नाराज किसान कर रहे हैं रेल रोको आंदोलन, कई ट्रेनें प्रभावित

नई दिल्ली: पंजाब में नकली कीटनाशक की सप्लाई के कारण बरबाद हुई कपास की फसल का वाजिब मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार से दो दिन का रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। किसान पंजाब के फगवाडा, बिआस, रामपुरा, शेरगढ, पथराला और मोगा में रेल की पटरियों पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे। जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। साथ ही आंदोलन के चलते राज्य सरकार ने सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए हैं। किसानों के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस नाकाबंदी कर किसानों को जमा होने से रोक रही है।

   किसानों के आंदोलन के चलते रेलवे ने 7 और 8 अक्टूबर को चलने वाली 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि 9 ट्रेनों के रूट बदलकर चलाया जा रहा है। इसी तरह 9 और 10 अक्टूबर को चलने वाली 7 ट्रेनों को रद्द किया है और 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया है। आंदोलन कर रहे किसानों का आरोप है कीटनाशक घोटाले में गिरफ्तार कृषि महकमे के निर्देशक मंगलसिंह संधु को पंजाब सरकार बलि का बकरा बनाकर अपने आपको बचाना चाहती है। बता दें कि (4अक्टूबर) रविवार रात पुलिस ने मंगल सिंह संधु के बंठिडा के सरकारी फ्लैट पर छापा मारा था, जहां पुलिस को महंगी शराब की बोतलें और बैंक खातों में करोडों रूपये का पता चला था। पंजाब में किसानों द्वारा 2 दिनों के रेल रोको आंदोलन से कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं जिनमें अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, फिरोजपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, इंदौर-चंडीगढ और मुंबई सेंट्रल-फिरोजपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं डायवर्ट की गई ट्रेनों में अमृतसर-बिलासपुर, नांदेड-अमृतसर और बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...