Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में खाद्य मंत्री अहमद खान को किया बर्खास्त, सीबीआई को सौंपी जांच

नई-दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप पर अपने मंत्री आसिम अहमद को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। आसिम अहमद खान पर आरोप है कि उन्होंने एक बिल्डर से छह लाख रुपए लिए थे। केजरीवाल ने आसिम को मंत्री पद से हटाने के साथ ही मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया है।

नई-दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप पर अपने मंत्री आसिम अहमद को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। आसिम अहमद खान पर आरोप है कि उन्होंने एक बिल्डर से छह लाख रुपए लिए थे। केजरीवाल ने आसिम को मंत्री पद से हटाने के साथ ही मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया है।

 दिल्ली के सीएम का कहना है कि उनके पास इस मामले की शिकायत आई और उन्होंने रातभर इस पर विमर्श किया। जिसके बाद उन्होंने अहमद खान को पद से हटाने का निर्णय लिया। केजरीवाल का कहना था कि चाहे कोई अधिकारी हो या मंत्री, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मटिया महल से विधायक आसिम अहमद खान के पास खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का भी प्रभार था। उनकी जगह अब यह जिम्मेदारी बल्लीमारान से ‘आप’ विधायक इमरान हुसैन को दी गई है।
   वहीं, केजरीवाल के इस कदम पर कांग्रेसी नेता जेपी अग्रवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह भी बताएं कि क्या वह मंत्री को अपनी पार्टी से भी निकालेंगे?  उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे?  उन्होंने कहा कि केजरीवाल की बातों में स्पष्टता की कमी है। दिल्ली के सीएम ने भ्रष्टाचार को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकार पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने पूछा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, क्या भाजपा अपने इन दोनों मुख्यमंत्रियों को हटाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...