Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसी नेताओं की खोली पोल

कोई और कहे तो एक बार आप भरोसा नहीं भी कर सकते हैं लेकिन जब एक बड़ा कांग्रेसी नेता ऐसा बयान देगा तो आपको कुछ न कुछ मानना ही पड़ेगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने अपनी ही कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना कर डाली. उन्होंने कांग्रेस पार्टी एक सर्कस बताया और कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी को इसका हिस्सा बनना पड़ता है. अय्यर दिल्ली में राशिद किदवई की किताब ’24 अकबर रोड’ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे.

बोलते-बोलते वो कांग्रेस का तीखा सच बयान कर गये. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके राजनीतिक सचिव अहमद पटेल के आवास और कांग्रेस मुख्यालय का जिक्र किया और कहा- ”जिनका काम हो गया है वे 10, जनपथ जाते हैं, जिन्हें अपना काम होने की संभावना होती है वे 23, विलिंगडन क्रीसेंट जाते हैं. जिनकी सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं वे 24, अकबर रोड के चक्कर लगाते हैं. जिन लोगों की उम्मीदें खत्म हो गई हैं वे इस भरोसे के साथ जाते हैं कि यहां जिन लोगों के पास एक कुर्सी और मेज (पार्टी का पद) है वे उनकी मदद करेंगे लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता कि यहां बैठने वाले 10 लोगों में से पांच खुद ऊंचे पदों पर जाने की कोशिश कर रहे होते हैं वहीं पांच अन्य नीचे उतर रहे होते हैं. कई बार लोग सफल हो जाते हैं कई बार नाकाम रहते हैं. यह एक तरह का मेला है और हर कांग्रेसी को इस सर्कस में शामिल होना होता है.”

उल्लेखनीय है कि मणि शंकर अय्यर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान तैयारियों पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कलमाड़ी के खिलाफ तीखा बयान दिया था जिस पर काफी बवाल हुआ था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...