Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

हिंदुस्तान अखबार में छप रही है फर्जी खबर

हिन्दुस्तान अखबार के गोंडा संस्करण में तथ्यों के परे खबरें प्रकाशित की जा रही है। हाल ही में हुई एक घटना में हिन्दुस्तान के पकड़ीबाजार संवादसूत्र ने तो हद ही कर दी। हुआ यूं कि 14 अक्टूबर की मध्यरात्रि तरबगंज थाने के सुसेला गांव के मजरे केसरीपुरवा में एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में जल मरी। इस घटना के कवरेज के लिए हिन्दुस्तान के तरबगंज संवादसूत्र आर पी मिश्र और पकड़ी के संवादसूत्र रघुवरदयाल तिवारी मौके पर गये थे।

लड़की का मायका क्षेत्रीय सपा विधायक अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह के गांव बहादुरपुर में था। पीड़िता के भाई ने अपने बहनोई और मृतका के देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन हिन्दुस्तान के पत्रकारों ने कमाल करते हुए अगले दिन अखबार में ”सपा विधायक की भतीजी समेत बच्चों को फूंका” शीर्षक से खबर प्रकाशित कर दी। पेज नम्बर नौ पर 50 हजार रुपये दहेज की मांग करने की बात लिखी गई। खबर छपते ही विधायक ने हिन्दुस्तान के ब्यूरोचीफ कमर अब्बास और रिपोर्टर संजय तिवारी से कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि लड़की से उनका कोई रिश्ता नहीं था। न ही वह उनके परिवार की है। ऐसी खबर महज उन्हें बदनाम करने के लिए छापी गई है। पूरे प्रदेश से लोगों के फोन आ रहे हैं। संवाद सूत्र रघुवर दयाल धौरहरा गांव से चुनाव लड़ रहे हैं। वह हर मामले में बेवजह टांग अड़ाते रहते हैं। शिकायत के बाद हिन्दुस्तान में हंगामा मच गया है।

उपरोक्त खबर [email protected] मेल आईडी से भड़ास के पास आई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...