Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

मुलायम-अखिलेश के गृह जिले इटावा में भी पत्रकार सुरक्षित नहीं, बदमाशों ने मारी गोली

इटावा : राष्ट्रीय सहारा अखबार के पूर्व पत्रकार दीपक गुप्ता को बदमाशों ने लूटपाट के बाद गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्‍हें इटावा के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सोमवार को कन्‍नौज जिले के सौरिख इलाके में घटना को अंजाम दिया गया। दीपक गुप्‍ता अपनी टीचर पत्‍नी प्रीती को लेकर लौट रहे थे कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने हस्तिनापुर के पास उन्‍हें रोक लिया।

बदमाश असलहे के बल पर लूटपाट करने लगे। इस बीच जब दीपक ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। पेट में गोली लगने के बाद दीपक वहीं बेहोश हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लूट का सामान लेकर मौके से फरार हो गए। इटावा कन्‍नौज बार्डर पर हुई इस वारदात के बाद प्रीती ने दीपक को इटावा के एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, इस पूरे मामले में इटावा पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...