Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

वरिष्ठ रंगकर्मी जुगलकिशोर के परिवार की यथासंभव मदद करे सरकार : प्रांशु मिश्र

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने वरिष्ठ रंगकर्मी व पीपली लाइव समेत कई अन्य फिल्मों में यादगार अभिनय कर चुके जुगुल किशोर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कपूर व कई अन्य मीडियाकर्मियों ने आज गुलालाघाट पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। जुगुलकिशोर के निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्र ने कहा कि एक श्रेष्ठ रंगकर्मी,फिल्मकार, लेखक होने के साथ ही साथ वह एक बेहतरीन इंसान भी थे।

प्रगतिशील आंदोलन के प्रति सदैव समर्पित रहते हुए उन्होंने थियेटर और सिनेमा को सदैव ही समाज में सार्थक बदलाव का जरिया माना। पीपली लाइव में मु्ख्यमंत्री के सशक्त अभिनय से लेकर हाल ही में नाटक गैलीलियो में गैलीलियो के किरदार को जीवंत करने वाले श्री जुगलकिशोर का निधन पूरे समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। मान्यता समिति ने राज्य सरकार से यह मांग भी की है कि वरिष्ठ रंगकर्मी के शोकाकुल परिवार की यथासंभव मदद भी की जाए। जुगुलकिशोर जी उत्तर प्रदेश के गौरव थे। लिहाजा दुख की इस घड़ी में सरकार को उनके परिवार की हरसंभव मदद करनी चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...