Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

इटावा मे पैसेंजर पलटी, कोई हताहत नहीं, आवागमन बाधित

इटावा : दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर इटावा में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर जाने से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। लखनऊ से शिकोहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन के पटलने का वाक्या रात करीब 1 बजे के दरम्यान घटा है। हादसे के बाद मौके पर हडकंप मच गया है। फिलहाल हादसे के बाद मौके पर रेलवे अफसर आ गये,  जो क्षतिग्रस्त रेल पटरी को ठीक कराने और क्षतिग्रस्त बोगियों को उठवाने के काम मे जुट गये है।

बताया जा रहा है कि हादसे की वजह पहले से रेल पटरी का टूटा हुआ माना जा रहा है इस हादसे के कारण दिल्ली की ओर जाने वाले चार राजधानी एक्सप्रेस, समेत एक दर्जन से अधिक रेल गाडियों का आवागमन बाधित हुआ है। हादसे के बाद मौके पर डीआरएम वीके अग्रवाल आ गये,  जो पूरे राहत कार्य को खुद ही अपनी निगरानी में करा रहे हैं। उनके अनुसार करीब 12 बजे तक पूरा का पूरा क्षतिग्रस्त रूट को खोल दिया जायेगा,  हालांकि जो रेल गाडियां इस हादसे की वजह से रूकी हुई हैं,  उनको सावधानी से दूसरी लाइन से निकाला जा रहा है। इस समय करीब 200 से अधिक रेल कर्मी राहत काम मे लगे हुये हैं। इससे पहले करीब 1 साल से इटावा और आसपास के इलाकों मे करीब 60 से अधिक बार रेल पटरियों के टूटने के मामले सामने आ चुके है। आज जो हादसा हुआ है उसे भी रेल पटरी के टूटने से ही हुआ माना जा रहा है।

इटावा से दिनेश शाक्‍य की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...