Connect with us

Hi, what are you looking for?

दुख-सुख

राजनीति की तरह मीडिया में भी विचारधारा की जगह मौकापरस्ती का खेल : वेंकैया नायडू

हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने अफसोस जताते हुए कहा कि पत्रकार बिरादरी में भी भ्रष्टाचार फैल रहा है और यह पेशा भी राजनीति की तरह अपने मूल्यों को खोता जा रहा है। नायडू ने भयमुक्त मीडिया की जरूरत पर भी जोर दिया।

हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने अफसोस जताते हुए कहा कि पत्रकार बिरादरी में भी भ्रष्टाचार फैल रहा है और यह पेशा भी राजनीति की तरह अपने मूल्यों को खोता जा रहा है। नायडू ने भयमुक्त मीडिया की जरूरत पर भी जोर दिया।

नायडू ने कहा, ‘‘रचनात्मक या विकास से जुड़े विषयों की बजाय विनाशकारी मुद्दों को मीडिया में काफी जगह मिल रही है। इन दिनों राजनीतिक मूल्य खत्म होते जा रहे हैं। राजनीतिक विचारधारा कम होती जा रही है, जबकि मौकापरस्ती बढ़ती जा रही है।’’

दिवंगत पत्रकार राघरमैया की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने कहा, ‘‘राजनीति के साथ-साथ पत्रकारिता भी अपने मूल्यों को खो रही है। मैं यह बात किसी चैनल या व्यक्ति की आलोचना के लिए नहीं कह रहा, पत्रकारिता के मानक गिरते जा रहे हैं, साहस, निडरता और लड़ने की प्रवृति कम होती जा रही है।’’

नायडू ने कहा, ‘‘(लोगों या पार्टियों) को लेकर वफादारी बढ़ती जा रही है। पत्रकार समुदाय में समझौतावादी प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। हम देख रहे हैं कि कुछ राजनीतिक वर्गों में जो भ्रष्टाचार होता था, वह अब पत्रकार समुदाय में भी फैल रहा है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मीडिया को पूर्वाग्रह से रहित होना चाहिए और सनसनी पर जोर नहीं देना चाहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...