Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा में कई किस्म की पाबंदी से नाराज मीडियाकर्मियों ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही विवाद की स्थिति बन गई है। विधानसभा के गलियारे में मीडिया को फोटो शूट करने पर प्रतिबंध लगा देने से नाराज पत्रकारों ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया है। नए प्रावधानों के तहत विधानसभा के मुख्यद्वार के सामने फोटो खींचने और बाइट लेने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. जिसका विरोध करते हुए पत्रकारों ने शीतकालीन सत्र के कवरेज का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है.

नए नियमों के मुताबिक, अब न तो सदन की कार्यवाही कोई रिकॉर्ड कर सकेगा और न ही दीर्घा से सदन की फोटो खींची जा सकेगी. अगर कोई भी पत्रकार ऐसा पाया जाता है, तो मोबाइल फोन जब्त कर लिया जाएगा. ये प्रतिबंधात्मक आदेश विधानसभा में तत्काल प्रभाव से लागू हो चुके हैं.

अब कैमरे के साथ मीडियाकर्मियों को विधानसभा में आरक्षित स्थानों के अलावा दूसरी जगह घूमने पर भी रोक रहेगी. वहीं, विधानसभा सचिवालय ने पत्रकार दीर्घा में मोबाइल फोन के उपयोग पर रोक लगा दी है. बीते मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच व्यापमं घोटाला और किसानों के मुद्दों को लेकर धक्का-मुक्की हुई थी. जिससे  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान समेत कई नेताओं को अपने कक्ष तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा था. इस घटना के बाद विधानसभा सचिवालय ने नई व्यवस्थाएं तय कर दी हैं.

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...