Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

जयपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन की शुरुआत जल्द

जयपुर। राजधानी जयपुर में जल्द ही देश के प्रमुख शिक्षण संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (आईआईएमसी) की शुरुआत होगी। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राजस्थान में मीडिया यूनिवर्सिटी खोलने की जरूरत मानते हुए राज्य सरकार को प्रस्ताव सौंप दिया है। इसके लिए 15 एकड़ जमीन मांगी है। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखा। इसके बाद नगरीय विकास विभाग ने फाइल दौड़ा दी और जयपुर विकास प्राधिकरण को तत्काल जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए।

राठौड़ ने आमेर या झोटवाड़ा इलाके में आईआईएमसी की नींव रखने की मंशा जताई है। इसी आधार पर जेडीए ने काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक राठौड़ ने राजस्थान में मीडिया यूनिवर्सिटी खोलने के लिए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली से सैद्धांतिक सहमति ले ली है। इंस्टीट्यूट का संचालन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के माध्यम से हो रहा है। जयपुर में इंस्टीट्यूट खोलने के लिए राज्य सरकार स्तर पर भी आवश्यक फण्ड का आकलन करने में जुटी है। इसी आधार पर आगामी केन्द्रीय बजट में इसके लिए फण्ड स्वीकृत कराया जाएगा।

जमीन ऐसी जगह तलाशने की जरूरत जताई गई है, जो परिवहन व अन्य सुविधा के लिहाज से बेहतर हो। इसी कारण जेडीए अधिकारी एक ही इलाके में 4 से 5 जगह चिन्हित करने में जुटे हैं। सरकार, जेडीए अब तक बड़े संस्थानों को जमीन आवंटित तो करता आया है लेकिन कई जगह तो सड़क तक नहीं है। परिवहन सुविधा तो दूर की बात है। संभवतया यही कारण है कि राठौड़ ने परिवहन से जुड़े इलाके में जगह चाही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...