Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

गाजियाबाद से लापता इंजीनियर दीप्ति पानीपत में मिली

गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन से ऑटो में सवार होने के बाद लापता हुई इंजीनियर युवती का पता चला गया है। लड़की ने फोन करके खुद परिवार से संपर्क किया है। उसने परिवार को फोन कर खुद के ठीक होने की जानकारी दी है। उसकी लोकेशन पानीपत में मिली है। एसएसपी गाजियाबाद के मुताबिक लड़की ने परिवार को खुद संपर्क किया था और बताया कि वह पानीपत में है। पूरी तरह सुरक्षित है, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने भी दीप्ति को फोन किया और उसका हाल जानने की कोशिश की। दीप्ति की मां ने भी कहा है कि उसकी बेटी सुरक्षित है और उसका सुबह फोन आया था।

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने पुलिस हेडक्वार्टर को मामले में तेजी बरतने के निर्देश जारी किए थे। अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के एसएसपी को खुद मामले पर गौर करने और सर्च ऑपरेशन के लिए स्पेशल टीम बनाने का आदेश दिया था। आईटी इंजीनियर दीप्ति सरना स्नैपडील कंपनी के गुड़गांव ऑफिस में काम करती है। दीप्ति बुधवार शाम ऑफिस से गाजियाबाद के कविनगर में अपने घर जाने के लिए निकली थी। वह शाम 8 बजे मेट्रो से वैशाली उतरी। घर के लिए ऑटो लिया। इसके बाद से वह लापता हो गई थी। दीप्ती के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा की फ़िलहाल उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है की वह पानीपत कैसे पहुंची।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...