Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

केंद्रीय मंत्री गंगवार ये क्या बोल गए-‘बड़े-बड़े देशों में छोटे-मोटे रेप होते रहते हैं’

देश भर में जहां छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार के नित नए मामले सामने आ रहे है, वहीं नेता भी अजब -गजब बयान देकर अपनी भद्द पिटवाने पर तुले हैं. इसी कड़ी में, अब यूनियन मिनिस्टर संतोष गंगवार ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है.

केंद्रीय मंत्री ने कठुआ और उन्नाव में हुए नाबालिगों के बलात्कार पर कहा कि भारत एक बड़ा देश है और इतने बड़े देश में एक -दो बलात्कारों पर इतना हंगामा नहीं मचाना चाहिए, न ही बात का बतंगड बनाना चाहिए. हालांकि उन्होंने आगे कहा ऐसे मामले बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होते हैं और सरकार इनसे निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है. गंगवार ने यह बातें अपनी संसदीय सीट बरेली में कही.

केंद्रीय मंत्री के बेतुके बयान के संबंध में समाचार एजेंसी एएनआई ने जो ट्वीट किया है, वह इस प्रकार है :

ANI @ANI April 22, 2018 Aisi ghatnaye (rape cases) durbhagyapurn hoti hain, par kabhi kabhi roka nahi ja sakta hai. Sarkar sakriya hai sab jagah, karyavahi kar rahi hai. Itne bade desh mein ek do ghatna ho jaye to baat ka batangad nahi banana chahiye : Santosh Gangwar,Union Minister 

एक तरफ अध्यादेश, दूसरी ओर बयानबाजी

दिलचस्प बात यह है कि उनका यह बयान तब आया जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को ही 12 साल से छोटे बच्चों के साथ बलात्कार करने वालों को मृत्युदंड की पैरवी करने वाले अध्यादेश को हरी झंडी दी. तो वहीं एक लंबी चुप्पी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह कह चुके हैं कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे में देखने वाली बात अब यह होगी की अपनी ही सरकार के नेता द्वारा दिए गए इस विवादास्पद बयान से भाजपा कैसे निपटती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...