Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

पाकिस्तान गया भारतीय युवक लापता

दस दिनों की तीर्थयात्रा पर पाकिस्तान गया एक युवक लापता हो गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ 24 साल का अमरजीत सिंह एक सिख जत्थे के साथ यात्रा पर गया था. पुलिस का इस बाबत कहना है कि जहां जत्था लौट आया है वहीं अमरजीत का अब तक कोई पता नहीं चल सका है.

यह जत्था 12 अप्रैल को बैसाखी मनाने और पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारों का दौरा करने भारत से रवाना हुआ था. बताया जा रहा है कि जत्थे के भारत लौटने के बाद उसके लापता होने की जानकारी मिली. गौरतलब है कि अन्य तीर्थयात्रियों की तरह सिंह का पासपोर्ट भी एवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड ( ईटीपीबी ) के पास था और इसके अधिकारियों ने सिंह के निर्धारित समय पर पासपोर्ट वापस न लेकर आने आने पर उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि सिंह ननकाना साहिब से लाहौर पहुंचने के आस पास लापता हुआ. ऐसे में अब उसकी तलाश जारी है.

अमरजीत मलेशिया में नौकरी करता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से अपने परिवार के साथ रह रहा था और उनकी खेती बाड़ी में मदद कर रहा था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...