Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

वीएचपी ने फिर गाया राम मंदिर का राग

राम मंदिर और अयोध्या विवाद का जिन्न कभी बोतल में जाता ही नहीं बल्कि गाहे बगाहे उठ खड़ा नजर आता है. अब विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के नए कार्यकारी अध्यक्ष ने इस जिन्न को बाहर निकाला है. वीएचपी के नेताओं के ही रास्ते पर चलते हुए नए अध्यक्ष विष्णु हरि सदाशिव कोकजे ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जल्द होगा.

उन्होंने आगे कहा कि हमें  पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में आएगा. राममंदिर की राह में आने वाली ज्यादातर बाधाओं को दूर कर दिया गया है. कोकजे ने सोमवार को अयोध्या मंदिर में रामलला के दर्शन करने से पहले कहा कि कुछ लोग अपने फायदों के लिए इस काम में बाधा डालने की कोशिश जरूर कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिलेगी. गौरतलब है कि वीएचपी की कमान संभालने के बाद कोकजे की ये पहली अयोध्या यात्रा है.

यहां यह बताना भी बेहद जरूरी है कि अयोध्या और वीएचपी का पुराना नाता है. शुरुआत से ही अयोध्या विवाद से वीएचपी के दो बड़े चेहरे अशोक सिंघल और प्रवीन तोगडिया जुड़े हुए नजर आए. बहरहाल फिलहाल इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और कोशिशें तो यह भी जारी है कि विवाद को कोर्ट के बाहर ही सुलझा लिया जाए.

 

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...