Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

लगातार हार के चलते गौतम गंभीर ने छोड़ी दिल्ली की कप्तानी


आईपीएल के 11वें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स को जीत दिलाने के इरादे से उतरे गौतम गंभीर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. गौरतलब है कि दिल्ली ने गंभीर की कप्तानी में छह मैच खेले जिसमें से पांच में उसे हार मिली. अब गौतम के हट जाने के बाद युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई है.

इस बारे में गौतम का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह मेरा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं कप्तानी का दबाव नहीं झेल पा रहा था, इसलिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. इस सिलसिले में फ्रेंचाइजी का मुझ पर कोई दबाव नहीं था और यह फैसला लेने से पहले मैंने अपनी पत्नी से भी विचार विमर्श किया.

इसके बाद गौतम ने कहा कि मैंने टीम के लिए पर्याप्त योगदान नहीं दिया है. कप्तान होने के नाते मुझे जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी. ऐसे में मुझे लगता है कि यह सही समय है. गौतम इससे पहले कोलकाता टीम के कप्तान थे. उनकी कप्तानी में कोलकाता की टीम ने दो बार यानी कि 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब भी जीता था.

कैसा है गौतम का आईपीएल इतिहास –

  • वे इससे पहले 2008, 2009 और 2010 में दिल्ली टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे.
  • 2008 में 534 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने.
  • इस साल दिल्ली की टीम ने उन्हें 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था.
  • 2011 में कोलकाता ने उन्हें 11.04 करोड़ में उन्हें खरीदा था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...