Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

इंफोसिस से विदा हो गए नारायणमूर्ति

नारायणमूर्ति के लिए इंफोसिस के चेयरमैन पद पर शुक्रवार को आखिरी दिन था। विदाई लेते वक्त नारायणमूर्ति ने उम्मीद जताई है कि आगे भी इंफोसिस का प्रदर्शन शानदार रहेगा। नारायणमूर्ति ने इंफोसिस न सिर्फ भारत को आईटी क्षेत्र में पहचान दिलाई, बल्कि सॉफ्टवेयर जगत में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए। 1981 में महज 10,000 रुपये से शुरू की गई इंफोसिस आज 1.25 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कंपनी हो गई है। नारायणमूर्ति की अगुआई में इंफोसिस ने वो कीर्तिमान रचे जो बाकी भारतीय कंपनियों के लिए मिसाल बन गए हैं। इंफोसिस नैस्डैक में लिस्ट होने वाली न सिर्फ देश की पहली कंपनी बनी, बल्कि नैस्डैक की टॉप 100 लिस्ट में भी सबसे पहले शामिल होने वाली भारतीय कंपनी बनी।

ऐसा नहीं है नारायणमूर्ति को असफलता नहीं देखनी पड़ी है। 1976 में उन्होंने सॉफ्ट्रॉनिक्स नाम की कंपनी बनाई थी लेकिन वो महज 1.5 साल ही चल सकी। लेकिन इस झटके से उनके इरादों पर जरा भी असर नहीं पड़ा। 20 अगस्त 1946 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे नारायणमूर्ति ने मैसूर से इंजीनियरिंग की और आईआईटी, कानपुर से पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री ली। वो आईआईएम अहमदाबाद में चीफ सिस्टम प्रोग्रामर के पद पर भी रहे। जिंदगी के हर काम से मिलने वाले तजुर्बे को तव्‍वजो देने वाले नारायणमूर्ति हमेशा नए प्रयोगों और नई प्रतिभाओं को भी मौका देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही वजह कि अब वो 30 साल बाद रिटायर होकर दूसरे लोगों को भी कंपनी की बागडोर संभालने का मौका दे रहे हैं। हालांकि, नारायणमूर्ति कंपनी के चेयरमैन एमिरेट्स बने रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...