Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

फिरौती की रकम ना मिलने पर किशोर की हत्‍या, दो गिरफ्तार

बाड़मेर :  जिले के बालोतरा थानान्तर्गत जोधपुर से अपृहत किशोर की हत्या कर उसका शव बालोतरा थाना क्षेत्र की लूनी नदी में फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। बताया गया अपरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम समय पर ना मिलने पर किशोर की हत्या कर दी। इस मामलें में अपृहत बालक के पिता ने जोधपुर पुलिस थाने में उसके पुत्र के अपहरण करते और फिरौती की मांग करने का मामला दर्ज करवाया। इस मामले में जोधपुर के रातानाडा थाना पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया हैं जिन्‍होंने इस अपहरण एवं हत्या की वारदात को अंजाम दिया हैं।

बाड़मेर :  जिले के बालोतरा थानान्तर्गत जोधपुर से अपृहत किशोर की हत्या कर उसका शव बालोतरा थाना क्षेत्र की लूनी नदी में फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। बताया गया अपरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम समय पर ना मिलने पर किशोर की हत्या कर दी। इस मामलें में अपृहत बालक के पिता ने जोधपुर पुलिस थाने में उसके पुत्र के अपहरण करते और फिरौती की मांग करने का मामला दर्ज करवाया। इस मामले में जोधपुर के रातानाडा थाना पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया हैं जिन्‍होंने इस अपहरण एवं हत्या की वारदात को अंजाम दिया हैं।
जोधपुर के रातानाड़ा थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि शुक्रवार रात को जोधपुर निवासी जगदीश भाटी ने मामला दर्ज कराया कि अज्ञात लोगों ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले उसके पुत्र गोविन्द उम्र 14 वर्ष शुक्रवार शाम अपहरण कर लिया है और फोन करके उससे पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। जोधपुर थानाधिकारी ने बताया कि जगदीश भाटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जगदीश को फोन पर आए कॉल का जांच करते हुए कॉल डिलेट के आधार पर तहकीकात के बाद इस मामले में दो संदिग्ध शिवा उर्फ शिवराज उम्र 17 वर्ष पुत्र विजयराज नाई निवासी जोधपुर एवं ललित उम्र 18 वर्ष पुत्र मोहनलाल नाई निवासी बालोतरा को हिरासत में लिया एवं सख्ती से पूछताछ की। इस पर दोनों युवकों ने गोविन्द के अपहरण करने की बात स्वीकारते हुए उसकी हत्या कर शव लूणी नदी में गाड़ने की बात कही।

जिसके बाद जोधपुर पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर शनिवार को बालोतरा आई और वहां से दोनों को लूणी नदी में उस स्थान पर ले गई जहां आरोपियों ने हत्या के बाद शव गाड़ने की बात कही थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जमीन में गाड़े गोविन्द के शव को बरामद किया। बताया गया कि आरोपियों ने गोविन्द की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या करने के बाद उसके शव को क्षत-विक्षिप्त कर दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर बालोतरा के नाहटा चिकित्सालय में रखवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सपुर्द कर दिया।

बालोतरा में आक्रोश : अपहरण और हत्या की इस घटना को लेकर कस्बे के माली समाज के लोगों ने आक्रोश जताया और इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखण्ड अधिकारी ओ.पी. विश्नोई को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष महेश बी. चौहान, माली समाज के अध्यक्ष करनाराम पंवार, रोहित सोंलकी, नैनाराम सुन्देशा, विक्रम एम. पंवार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शंकरलाल गहलोत सहित कई लोग शामिल रहे।

बाड़मेर से चंदन भाटी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...