Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

नेपाल में भारतीय प्रोजेक्ट पर हमला, मोदी करने वाले थे शिलान्यास

नेपाल स्थित हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी पॉवर प्लांट के कार्यालय में रविवार को विस्फोट हुआ. नेपाल की इस परियोजना को भारत सरकार ने शुरू किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ अज्ञात हमलावरों ने यह हमला किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को अपनी नेपाल की यात्रा के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन करने वाले हैं. ऐसे में अब विस्फोट के चलते मोदी के दौरे पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला है क्या. दरअसल रविवार को अरुण तृतीय परियोजना जो कि एक पनबिजली परियोजना है, के कार्यालय पर विस्फोट करके एक हमला हुआ. इस विस्फोट में इमारत की दीवार ढह गई. हालांकि अब तक किसी ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली हैं. यह परियोजना 900 मेगावॉट की है और अनुमान लगाया जा रहा है कि 2020 तक शुरू हो जाएगी.

इस विस्फोट को लेकर चिंतित होना इसलिए भी लाजमी है कि महीने भर में यह भारत से रिलेटेड नेपाल में हुआ दूसरा हमला हैं. इससे पहले गत 17 अप्रैल को विराटनगर में भारतीय दूतावास के पास भी एक विस्फोट हुआ था. उस विस्फोट में भी दिवार ढह गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...