Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

main

बिहार में दिन दहाड़े नाबालिग से छेड़छाड़

बिहार के जहानाबाद जिले का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया हैं. इस वीडियो में कुछ लड़के सरेराह एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और एसआईटी ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को शिकंजे में ले लिया हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, वायरल वीडियो जहानाबाद के भरथुआ में कांको थाना क्षेत्र का है. वीडियो में  कुछ युवक एक लड़की के कपड़े ज़बरदस्ती उतार रहे हैं, उसमें लड़की संघर्ष करते नज़र आ रही है और आस-पास खड़े कई युवक हंस रहे हैं. ये आरोपी युवक लड़की को गालियां दे रहे हैं और हंस रहे हैं. लड़की मनचलों से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है. इसके बावजूद उन पर कोई असर नहीं होता.

इस वीडियो में एक मोटर साइकिल भी नजर आ रही हैं. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को अपने कब्जे में लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अमर, दीपक और सुनील शामिल है जबकि चौथा नाबालिग है. अब मामले में दो और युवकों की तलाश की जा रही हैं. इस बाबत पटना ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नैयर हसनैन ख़ान ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि यह वीडियो 28 अप्रैल की रात को पुलिस को मिला था. हालांकि पीड़िता ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया था लेकिन इस मामले में आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि पुलिस ने घटना पर स्व संज्ञान लिया है.

इस घटना के बारे में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर लिखा, –

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...