Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

main

एम्स से जबरन छुट्टी पर भड़के लालू

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिल गई है. चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव को दिल्ली के एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया. अब उन्हें आगे के स्वास्थ्य लाभ के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में रखा जाएगा. हालांकि लालू इस डिस्चार्ज से बिलकुल खुश नहीं हैं. उन्होंने एम्स के निदेशक को पत्र लिखकर अभी डिस्चार्ज न करने की अपील भी की थी. इधर लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव भी एम्स के इस रवैये से खासे नाराज नजर आए और उन्होंने इस पर सवाल खड़े कर दिए. 

तेजस्वी ने उन्होंने सवाल उठाया कि जब लालू रांची अस्पताल नहीं जाना चाहते तो उन्हें जबरन रांची क्यों भेजा जा रहा है? तेजस्वी ने आगे सवाल उठाया कि आखिर लालू यादव को वापस रांची अस्पताल भेजने के लिए एम्स पर कौन दबाव डाल रहा है.

लालू ने अस्पताल को पत्र लिख कर यह भी बताया कि मुझे बताया गया है कि अस्पताल से छुट्टी करने की कार्रवाई हो रही है. मुझे यहां अच्छे इलाज के लिए लाया गया था. मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं हृदयरोग, किडनी इंफेक्शन, शुगर एवं कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हूं. कमर में दर्द है और बार-बार चक्कर आ रहा है, मैं कई बार बाथरूम में गिर भी गया हूं. मेरा रक्तचाप और शुगर भी बीच में बढ़ जाता है.

यह रहा लालू यादव का वह पत्र –

गौरतलब है कि लालू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के रिम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उनको एक महाने पहले दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था.

इस बारे में एम्स अस्पताल का कहना है कि लालू की तबीयत सही है. उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है जिसके बाद चलते उन्हें वापस रिम्स मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है.

अस्पताल से निकलते वक्त लालू ने कहा – 

  • मुझे अगर कुछ भी होगा तो इसके लिए एम्स जिम्मेदार होगा.
  • मुझे राजनीतिक दबाव और साजिश के तहत उन्हें रिम्स शिफ्ट किया जा रहा है.
  • साजिश के तहत मेरे स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बरती जा रही है.
  • आखिर ऐसा नहीं है तो एकाएक एम्स से रिम्स क्यों शिफ्ट किया जा रहा है.

लालू के बेटे ने कहा – 
RJD chief @laluprasadrjd writes to All India Institute of Medical Sciences stating, ‘I don’t want to be shifted back to Ranchi hospital, as that hospital is not properly equipped to treat my ailments. Who is forcing AIIMS administration to send him back?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...