Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

main

कोलकाता मेट्रो में गले लगने पर युवक -युवती की पिटाई

वैलेंटाइन डे जैसे मौकों पर समाज, नैतिकता और संस्कृति के ठेकेदार मुंह उठा कर खड़े नजर आते हैं. इस बार सभ्यता के इन्हीं ठेकेदारों का शिकार बने मेट्रो में सफल करते एक युवक और युवती. पूरा मामला कोलकाता मेट्रो के दमदम स्टेशन का है. जहां लोगों ने एक कपल की एक दुसरे को गले लगाने पर बुरी तरह से पिटाई कर दी. 

जब इस युवा जोड़े ने मेट्रो में एक दुसरे को गले लगाया तो वहां मौजूद एक बुजुर्ग ने इस पर आपत्ति जाहिर की. इसके बाद जोड़े और बुजुर्ग में काफी बहस होने लगी. बाकि पैसेंजरों ने भी बुजुर्ग की बात का समर्थन करते हुए कपल की हरकत पर नाराजगी जताई. इन लोगों ने कपल को कहा कि पार्क स्‍ट्रीट के पब में क्‍यों नहीं मिलते या फ‍िर किसी होटल में कमरा लेकर क्‍यों नहीं गले लगाते?

इसके बाद जैसे ही दमदम मेट्रो स्टेशन पर गाड़ी रूकी, कुछ लोगों ने लड़के को ट्रेन से खींचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. साथ ही लड़की के साथ भी बुरा व्यवहार किया. मौके पर मौजूद कुछ और लोगों ने तब इस लड़का, लड़की को उस भीड़ के चंगुल से बचाया.

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. हालांकि पुलिस के पास अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है, न ही रेलवे अधिकारियों को इसकी कोई सुचना मिली है.

प्रख्यात लेखिका तसलीमा नसरीन ने इस पर एक ट्विट किया है. आइए देखे क्या कहा नसरीन ने –

A young couple embraced in Kolkata metro. It made a bunch of frustrated old losers angry. They beat them up. Scenes of hatred are allowed. Scenes of love are considered obscene.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...