Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

अन्ना हजारे के सर्मथक बने इटावा के सपा सांसद प्रेमदास कठेरिया

इटावा : भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी मुहिम पर उतरे अन्ना हजारे के आवाहन का असर पूरे देश मे व्यापक पैमाने पर होना शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गृहनगर इटावा मे आज सपा सांसद प्रेमदास कठेरिया ने खुद अन्ना सर्मथकों के बीच आकर अन्ना सर्मथक बन गये। सांसद प्रेमदास कठेरिया आज पूर्वाहन करीब 12 बजे अपने कई सर्मथकों के साथ कचहरी मे चल रहे अन्ना सर्मथको के धरने मे मौके पर आये और अपना सर्मथन दिया। सांसद के अन्ना सर्मथक बनने पर इटावा के लोग खासे उत्साहित है।

इटावा संसदीय क्षेत्र से सामजवादी पार्टी के सांसद प्रेमदास कठेरि‍या ने कचहरी पर अनशन बैठे अन्ना के समर्थकों को यह संदेश दि‍या है कि‍ भ्रष्टाचार के खि‍लाफ लाया जाने वाला जनलोकपाल बि‍ल पूरे देश का बि‍ल है। वह और उनकी पार्टी इसे लागू कि‍ये जाने के जि‍ए अपना सहयोग एवं समर्थन करेंगी। सांसद कठेरि‍या ने यह बात आज दोपहर कचहरी पहुंचकर पि‍छले सात दि‍नों से अनशन पर बैठे अन्ना समर्थकों के बीच कहीं और इस दौरान वह भी कुछ देर धरने पर बैठे।

मालूम हो कि‍ अन्ना हजारे ने देश के लोगों को यह आह्वान कि‍या था कि‍ वह अपने-अपने क्षेत्रों के सांसदों के घरों पर पहुंचकर उनसे यह जाने कि‍ वह जनलोकपाल बि‍ल के समर्थन में हैं या वि‍रोध में। साथ उन्हें लि‍खि‍त रूप से अवगत भी करायें लेकि‍न इटावा के अनशनकारी सौभाग्यशाली रहे कि‍ उन्हें अपने सांसद के पास नहीं जाना पड़ा बल्कि‍‍ वह खुद ही उनके पास चलकर आये और उनके बीच बैठकर उनका हौसला भी बढ़ाया। अपने सांसद का समर्थन मि‍ल जाने पर अनशनकारि‍यों में एक नई आशा का संचार हुआ हैं। वैसे पूरे देश भर मे सांसदों के घर के बाहर हो रहे प्रदर्शन से बचने के लिए इटावा के सपा संसाद प्रेमदास कठेरिया खुद वा खुद अन्ना हजारे के मुरीद हो गए है।

इटावा से दिनेश शाक्‍य रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...