Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

नाइजीरिया में हुआ आत्मघाती हमला, 60 लोगों की हुई मौत

नाइजीरिया में आत्मघाती धमाकों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. ये धमाके उत्तर-पूर्व नाइजीरिया की एक मस्जिद और बाजार में हुए हैं. माना जा रहा है कि इन धमाकों के पीछे इस्लामी उग्रवादी समूह बोको हरम का हाथ है. इन धमाकों में 60 के लगभग लोगों के मरने की खबर आ रही है जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है. घायलों को इलाज के लिए योला के फेडरल मेडिकल सेंटर में भेजा गया है.

इससे पहले 24 अप्रैल को भी नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोको हराम के संदिग्ध आतंकवादियों ने अलग-अलग हमलों में 21 लोगों की हत्या कर दी थी.

माना जा रहा है कि अदमवा राज्य की राजधानी योला से करीब 200 किलोमीटर दूर मुबी में हुए इस नए हमले में दो युवा आत्मघाती हमलावर शामिल थे. यह हमला एक ऐसे वक्त हुआ है जब कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष में अधिक सहयोग का वादा किया.

समाचार लिखे जाने तक योला के फेडरल मेडिकल सेंटर में कई घायलों का इलाज जारी था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...