Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

लडकी से प्यार करने की मिली सजा, सड़कों पर रह रही है सुपरस्टार जैकी चैन की बेटी

पूरी दुनिया में अपने एक्शन सीन्स का लोहा मनवा चुके करोड़ो की सम्पत्ति के मालिक मार्शल आर्ट्स किंग जैकी चैन की बेटी को इन दिनों फुटपाथ पर सो कर गुजारा चलाना पड़ रहा है. जैकी की बेटी एटा इन दिनों हॉन्ग कॉन्ग की सड़कों पर अपने दिन काट रही है. यह बात तब सामने आई जब एटा ने खुद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वे बेघर हैं और वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हॉन्ग कॉन्ग में एक पुल के नीचे रह रही हैं. 

एटा का कहना है कि क्योंकि वह एक समलैंगिक रिश्ते में है इसलिए उनके अभिभावक उनसे नाराज हैं. वे आगे कहती हैं कि वह पुलिस के पास भी गईं, हॉस्पिटल भी गईं, खाने-पीने की चीजों के लिए फूड बैंकों के भी चक्कर काटे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की. यहां तक कि जब वे मदद के लिए एलजीबीटी समुदाय के पास भी गईं, तो उन्होंने भी एटा से पल्ला झाड़ लिया.

इस वीडियो में एटा की गर्लफ्रेंड एंडी ऑटम भी नजर आ रही हैं. एंडी ने बताया कि उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई भी उनकी सहायता नहीं कर रहा है.

गौरतलब है कि एटा पूर्व ब्यूटी क्वीन एलायने की बेटी हैं, जिनके साथ जैकी चैन का अफेयर था. जैकी कि शादी जोन लिन से हुई है.

इस मामले पर एटा की मां एलायने का कहना है कि अगर एटा और उसकी गर्लफ्रेंड के पास पैसे नहीं हैं तो उन्हें जाकर काम करना चाहिए, मेहनत करनी चाहिए. उन्हें इस तरह से विडियो जारी कर लोगों को नहीं बताना चाहिए कि वे किस कदर टूटे हुए हैं और उसके पिता कौन हैं.

यहां देखिए, जैकी की बेटी का वह वीडियो, जिसमें वह लगा रही हैं मदद की गुहार –

https://www.youtube.com/watch?v=JldGE4hxYk8

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...