Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

फेसबुक डेटा लीक वाली कंपनी पर मंडराए संकट के बादल

फेसबुक डेटा लीक प्रकरण से जुड़ी ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने तत्काल प्रभाव से अपना सारा कामकाज बंद करने की घोषणा की है. कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में बताया है कि उन्होंने  ब्रिटेन और अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन देने की भी घोषणा की है. उनका आगे कहना है कि अब उन्हें लगता है कि व्यापार में बने रहना काफी मुश्किल है. गौरतलब है कि इस कंपनी पर फेसबुक के करोड़ो उपभोक्ताओं की जानकारी का दुरूपयोग करने का आरोप है. 

कंपनी ने अपना जो बयान जारी किया है, उसमें उन्होंने बताया है कि डेटा लीक वाले आरोपों के बाद उन्हें क्लाइंट्स मिलने में काफी मुश्किल हो रही है. जिसके चलते अब काम करना आसान नहीं है. साथ ही उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनकी कंपनी पर जो आरोप लगे हैं वे सब गलत आरोप हैं. इन आरोपों के चलते कंपनी लीगल तौर पर अपमानित तो हुई ही, साथ ही, इसकी साख को भी बट्टा लगा जो कि काफी प्रयासों के बावजूद ठीक नहीं किया जा सका. कंपनी के मुताबिक़ दुनिया भर में लीगल मामलों में फंस जाने के चलते कंपनी को दोबारा खड़ा करना काफी मुश्किल हो गया था.

गौरतलब है कि व्हिसलब्लोअर क्रिस्टोफर विली ने सबसे पहले इस मामले का खुलासा किया था. इसके बाद फेसबुक ने अप्रैल में इस मामले को स्वीकार किया था कि 87 मिलियन यूजर्स के डेटा में कैंब्रिज एनालिटिका ने सेंध लगाई थी. इस कंपनी ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम किया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...