Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

एक अरब को पार कर गई मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या

देश भर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 1.035 अरब हो चुकी है. साथ ही मोबाइल सबस्टेशनों की संख्या भी बढ़कर 2.18 करोड़ हो गई है. यह आंकडा सीओएआई ने जारी किया. सीओएआई  दूरसंचार, इंटरनेट, प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष उद्योग संघ है.

संघ के मुताबिक़, ग्राहकों की तादाद के मामले में भारती एयरटेल टॉप पर है, उसके  30.49 करोड़ ग्राहक हैं. दूसरे नंबर पर वोडाफोन है. वोडाफोन के कुल 22.26 करोड़ ग्राहक हैं. तो वहीं सबसे ज्यादा नए ग्राहक जोड़ने में मार्च में आइडिया सेलुलर सबसे आगे रही और कंपनी ने कुल 91.4 लाख नए ग्राहक जोड़े, उनके ग्राहकों की कुल संख्या 21.12 करोड़ है. भारती एयरटेल ने मार्च में 84,02,064 नए ग्राहक और वोडाफोन ने मार्च में 56,37,695 ग्राहक जोड़े.

ग्राहकों की संख्या के मामले में पूर्वी उत्तर प्रदेश शीर्ष पर हैं जहां कि 8.94 करोड़ ग्राहक हैं जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां  8.36 करोड़ ग्राहक हैं.

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...