Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

इस बार किसी को नहीं मिलेगा साहित्य का नोबल


इस साल साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाला नोबेल पुरस्कार किसी को भी नहीं दिया जाएगा.नोबल पुरस्कार देने वाली संस्था के सेक्स स्कैंडल में फंस जाने के चलते यह फैसला लिया गया है. अब इस साल का यह पुरस्कार सीधे 2019 में ही दिया जाएगा. गौरतलब है कि स्वीडिश अकादमी यह पुरस्कार देती है. 

अकादमी ने अपनी एक बैठक के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की कि इस साल वे यह सम्मान किसी को नहीं देंगे. इस संदर्भ में अकादमी ने बताया कि यौन उत्पीड़न के आरोपों और फाइनेंशियल अपराधों के घोटालों के बाद अभी अकादमी नोबेल पुरस्कार के लिए विजेता चुनने की स्थिति में नहीं है. हमें अगले पुरस्कार विजेता घोषित होने से पहले लोगों का भरोसा जीतना होगा और इसके लिए कुछ समय की जरूरत होगी.

क्या है यह मामला 

फ्रेंच फोटोग्राफर जीन क्लाउड अरनॉल्ट पर लगे कथित यौन उत्पीडन के आरोपों के चलते अकादमी पर सवाल उठे. बता दें कि अरनॉल्ट की शादी अकादमी की एक पूर्व सदस्य के साथ हुई है. उनका नाम कैटरीना फ्रॉस्टेंसन हैं और वह कवयित्री हैं. यह पूरा मामला पिछले साल नवंबर में मी टू कैंपेन के दौरान सामने आया. उस दौरान करीब 18 महिलाओं ने जीन क्लाउड अरनॉल्ट पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाया. इसके बाद अवॉर्ड प्रदान करने वाली 18 सदस्यों वाली संस्था ने अरनॉल्ट की पत्नी और संस्था की सदस्य कैटरीना फ्रॉस्टेंसन को कमेटी से निकालने के लिए वोट किया. अब अरनॉल्ट और कैटरीना से अकादमी ने सारे कनेक्शन खत्म कर दिए हैं.

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...