Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

”9-10 बच्चे पैदा करने वाले क्या जानें कैसे रहा जाता है 12-14 दिन तक अनशन पर”

लोकसभा में लालू प्रसाद यादव ने अपने भाषण में मीडिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीवी सिर्फ टीम अन्ना को दिखा रहा है। इलेक्ट्रानिक मीडिया हमारी दुर्दशा कर रहा है। लालू ने अन्ना हजारे तक को नहीं बख्शा। उन्होंने कह डाला कि डाक्टर यह पता लगाएं कि आखिर अन्ना ने ऐसा क्या खा लिया है कि वह 12-13 दिन तक अनशन पर रह गए और अब भी तीन किमी दौड़ने की बात कर रहे हैं। अगर पता चल जाए तो उस चीज का हम लोग भी पान करें। लालू के मजाक उड़ाने का जवाब अन्ना हजारे ने भी उसी अंदाज में दिया। अन्ना ने कहा कि 9-10 बच्चे पैदा करने वाले क्या जानें कि बारह दिन अनशन पर कैसे रहा जाता है। पहले लालू के भाषण के प्रमुख अंश पढ़िए फिर अन्ना का जवाब…

अन्ना तो भले व्यक्ति हैं लेकिन टीम अन्ना के सदस्य उन्हें गुमराह कर रहे हैं। वो उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।  अन्ना हजारे बहुत अच्छे इंसान है। बुजुर्ग व्यक्ति हैं। मैंने पहले भी कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लड़ाई कोई नई नहीं है। जेपी आंदोलन की कोख से हम लोग निकले हैं। हम खुद जेल गए हैं।  हम भी आंदोलन की कोख से ही पैदा हुए हैं। षडयंत्र हो रहा है इस देश में। इसी सदन में काले धन के सवाल पर १७ दिन तक कार्रवाई नहीं होने दी गई। क्या यह साबित नहीं करता की संसद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ है? ये जो हो हल्ला हो रहा है ये कुछ नया नहीं है। हम देहात से आने वाले लोग हैं। गाय भैंस बकरी चराकर आए हैं। हम सब समझते हैं। कहा जाता है कि सिर्फ पढ़े लिखे ही चुने जाने चाहिए? अरे फिर गांव वाले क्या करेंगे?  बाबा अंबेडकर ने जो हमें दिया है, वो लोकतंत्र है। लेकिन आज इसकी दुर्दशा हो रही है। अन्ना जी भले आदमी है लेकिन टीम अन्ना हमारी दुर्दशा कर रही है। संसद की गरिमा पर सवाल उठाया जा रहा है। ये वक्त है जब सभी संसद के सदस्यों को इस मंदिर की गरिमा को बचाने के लिए एक हो जाना चहिए। अन्ना जी 74 साल के हैं। 12 दिन से बिना भोजन के हैं। डॉक्टरों को शोध करना चाहिए कि कैसे अन्ना हजारे जी 12 दिन से अनशन पर हैं। यह पता लगाना चाहिए कि आखिर कौन सा तत्‍व उनके अंदर है जो 74 साल का बुजुर्ग 12 दिन तक बिना अन्न के रह लेता है। उस तत्‍व का पता चले तो हम लोग भी उसका पान करें।

लालू को अन्ना का जवाब- ये ब्रह्मचर्य की ताकत है : संसद में जनलोकपाल पर चर्चा के समय कल लालू प्रसाद यादव ने संसद में अन्ना हजारे के अनशन का मजाक उड़ाया। लालू यादव ने संसद में कहा कि अन्ना 74 साल की उम्र में भी 12 दिन भूखे कैसे रह गए। चिकित्सकों को अन्ना हजारे पर शोध करना चाहिए। साथ ही इस पर किताब भी लिखनी चाहिए। इस पर अन्ना ने लालू प्रसाद यादव के इस मजाक का जवाब देते हुए कहा कि ये ब्रह्मचर्य की ताकत है। वे लोग क्या जाने जो 9-10 बच्चे पैदा करते हैं। अन्ना ने कहा कि भगवान ने मुझे शक्ति दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...