Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

वो 12 साल की लड़की सड़क पर अर्धनग्न भागती रही, उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहता रहा!

चंदन राय-

12 साल की लड़की लुहलुहान लड़की सड़कों में भागती रही. खून से सनी अर्धनग्न लड़की लगभग ढाई घंटे भटकती रही. वह पूरे 8 किलोमीटर तक दौड़ती रही. जिससे मिले उससे हाथ जोड़कर बोलती कोई मेरे पीछे पड़ा है. मासूम के साथ रेप हुआ है. हैवानियत की सारी हदें पर कर दी है दरिंदों ने. लड़की के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा है.

लड़की दरिंदों से जान बचाकर भागी. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा है. लड़की डरी सहमी है. बोलने की हालत में नहीं है. पूछताछ में इतना बताया कि मां के साथ भी गलत काम हुआ है. लड़की प्रयागराज की बताई का रही है. भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में हुए इस पाप के आरोपियों को ढूँढने में पुलिस जुटी है. जांच टीमें गठित कर दी गई हैं. लड़की के माँ को ढूंढ़ा जा रहा है.


सुरेश चिपलूनकर-

वास्तव में एक समाज के रूप में हम ख़त्म हो चुके हैं… अब चलती सड़क पर कोई किसी को मारे-पीटे-नोचे-खून कर दे, तब भी कोई बीच में नहीं पड़ेगा…

एक आम आदमी पहले ही भयग्रस्त और त्रस्त है… और एक जमाने में जो “बलिष्ठ” युवा हुआ करते थे, वो आजकल केवल जिम के आसपास गिनेचुने ही दिखाई देते हैं,,, सड़क पर आए संकट के मौके पर बचाने तो वो भी नहीं आते…

बाकी तो कर्तव्य, भावना, संवेदना, मानवता वगैरा तो कभी की ख़त्म हो ही चुकी है… पुलिस-अदालतों-प्रशासन से सब लोग डरते हैं,,, अब कोई भी आगे नहीं आना चाहता… हम लोग केवल भाग्य भरोसे अपना जीविकोपार्जन और आवागमन करते हैं…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...