Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

लोकसभा चुनाव से पहले आगरा में बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादले

मदन मोहन सोनी – आगरा

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। छह महीने से भी कम का वक्त बचा है। उधर राजनीतिक दलों ने अपने स्तर से तैयारियां शुरु कर दी है तो इधर प्रशासनिक महकमे में भी तबादले की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आगरा कमिश्नरेट में भी बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादले हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा कमिश्नरेट के 10 थाना प्रभारी समेत 34 निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। इन सभी को आगरा से मेरठ, बरेली, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा जोन भेजा गया है। फिलहाल किसी की रवानगी नहीं की गई है। लोकसभा चुनाव के लिए नियमावली तैयार की गई है। चुनावों को नजदीक देखते हुए ये फेरबदल किए जा रहे हैं। आमतौर पर चुनावों के पहले ऐसे फेरबदल एक तरह से रुटिन प्रक्रिया का हिस्सा माने जाते हैं।

बता दें कि निरीक्षकों की लिस्ट राजधानी लखनऊ भेजी गई थी। वहीं से ये तबादले किए गए हैं। इन तबादलों और रवानगी के बाद कई थाने रिक्त हो जाएंगे। इनमें ताजगंज, नाई की मंडी, फतेहाबाद, खंदौली, कागारौल, एत्माद्दौला, हरी पर्वत, खंदौली, छत्ता जैसे थानों के नाम शामिल हैं। यहां पर बाहर से तबादले होकर आने वाले नए निरीक्षकों की पोस्टिंग होगी। अभी किसी भी निरीक्षक की रवानगी नहीं होने की सूचना है।

ये पुलिस निरीक्षक हुए स्थानांतरित
जितेंद्र सिंह, मनवीर सिंह रीना, दीपक चंद दीक्षित, प्रभु दयाल अरविंद कुमार, भूपेंद्र सिंह, सूरज प्रसाद, अवधेश कुमार अवस्थी, कमर सुल्ताना, इकबाल हैदर, राजकुमार गिरि, विपिन कुमार, अनुराग शर्मा, अनुज कुमार सैनी, रंजना सचान, आनंद कुमार शाही, त्रिलोकी सिंह, राजकुमार, संजीव कुमार, मेराज अली, बलवान सिंह, देवेंद्र शंकर पांडेय, सुभाष चंद्र पांडेय, सत्य प्रकाश, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, सर्वेश कुमार, सुल्तान सिंह यादव, सुरेंद्र पाल सिंह, नीरज कुमार सिंह और रंजना गुप्ता।

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में आई तेजी
निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी होते ही लंबित विवेचनाओं में निस्तारण में तेजी आ गई है। अनुमान लगाया जा रहा है है कि दीपावली के बाद थानों में तैनात निरीक्षकों की रवानगी होगी। अन्य शाखाओं में तैनात निरीक्षकों की पहले भी रवानगी हो सकती है। प्रभारी निरीक्षकों के पास बड़ी संख्या में विवेचनाएं लंबित हैं। इसे देखते हुए सभी निरीक्षक अपनी विवेचनाओं का तेजी से निपटाने में जुट गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...