Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

बोगी से धुंआ उठने पर शहीद एक्प्रेस में मची भगदड़, ट्रेन से कूदे यात्री

भड़ास 4 मीडिया

यूपी के देवरिया जिले के गौरीबाजार में अचानक शहीद एक्प्रेस के एसी कोच से धुंआ उठता देख, यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले यात्री ट्रेन से कूदने लगे। एसी कोच का सीसा तोड़कर कूदते हुए कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आई हैं।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद एक्प्रेस में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब यह ट्रेन देवरिया जिले के गौरी बाजार रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी।ट्रेन के AC कोच M6 में अचानक फायर अलार्म बजने लगा। लोगों को लगा की ट्रेन में आग लग गई है, फिर क्या था लोग अपना सामान छोड़कर ट्रेन से कूदने लगे। ट्रेन लगभग 40 मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। जीआरपी द्वारा पता लगाने पर पता चला कि, रेलवे लाइन के बगल खेतों में किसान पराली जलाए हुए हैं, जिसकी लपटें ट्रेन की पटरी तक आ गईं थीं तभी फायर अलार्म बजा। हालांकि ट्रेन को आगे जाकर देवरिया स्टेशन पर भी चेक किया गया। सब कुछ सही मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...