Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

पिता को बचाने गए बेटे की दबंगों ने ले ली जान, दो लोग हुए गिरफ्तार

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर अपने पिता को दबंगों से बचाने गए बेटे को मार डाला गया।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, बस्ती जिले के नगर थानाक्षेत्र के भगाङ गांव में दबंग प्रवृति के विजयपाल सिंह ने अपने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली चला दी। दबंग विजयपाल शराब के नशे में था। अपने पिता को बचाने गए नाबालिग रवि राजभर ने जब इसका विरोध किया तब विजयपाल वापस चला गया, और फिर अपने साथ पांच साथियों को लेकर वापस चला आया। उसके बाद रवि के परिवार वालों पर हमला कर दिया। विवाद बढ़ने पर रवि जब अपने परिवार को बचाने आया तब दबंगों ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह तुरंत वहीं गिर गया। लोगों द्वारा आनन फानन में रवि को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रवि को मौत हो गई। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

दो आरोपी हुए गिरफ्तार

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजयपाल सिंह सहित घटना में शामिल उसके अन्य साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही साथ पुलिस आरोपियों के घर और उनके रिश्तेदारों के घर पर लगातार दबिश भी दे रही है। दबिश के दौरान पुलिस ने 2 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...