Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

UP News: कार की टक्कर से चाचा-भतीजा की मौत, साइकिल से जा रहे थे खेत देखने

भड़ास 4 मीडिया

Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के समीप खेत देखने जा रहे चाचा-भतीजा को एक कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में फिर दोनों की मौत हो गई।

जानिए पूरा मामला

यह दुखद मामला हाईवे किनारे बसे त्रिलोकपुर गांव का है। इस गांव के निवासी प्रेमप्रकाश अपने नाबालिग भतीजे के साथ साइकिल पर बैठकर खेत देखने जा रहे थे। वह अभी कुछ ही दूर लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आती हुई कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज था की, दोनों वहीं तत्काल गिर गए। गंभीर हालत होने की वजह से, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने उन दोनों को CHC पहुंचाया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गांव पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चालक की कर दी पिटाई

घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शव देखकर बेकाबू और उग्र भीड़ ने आक्रोशित होकर कार चालक को घेरकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों को हमलावर देख किसी तरह पुलिस कार चालक को बचाकर अपने साथ ले आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, पुलिस कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...