Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

यूपी में अब महिला अधिकारी भी नहीं रह गईं सुरक्षित..महिला नायब तहसीलदार से रेप की कोशिश, जान से मारने की दी धमकी

बस्ती: उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। रोज हर दिन कुछ न कुछ महिला अपराध रेप,छेड़खानी से जुड़ी ख़बरें सुनने को मिलती रहती हैं। कुछ इसी तरह की खबर सुनने को आई है बस्ती जिले से।

महिला तहसीलदार से रेप की कोशिश

बस्ती जिले की सदर तहसील में तैनात एक महिला तहसीलदार से उसके ही साथ काम करने वाला पुरुष तहसीलदार घनश्याम शुक्ला ने रेप की कोशिश की। इस मामले की शिकायत महिला तहसीलदार ने पुलिस से की है। शिकायत के मुताबिक, दिपावाली के दिन 12 तारीख को उसके सरकारी आवास के बगल में रहने वाले नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला रात में करीब एक बजे उसका दरवाजा खटखटाया। जब महिला तहसीलदार ने दरवाजा नहीं खोला तो, तहसीलदार घनश्याम शुक्ला दरवाजा तोड़ते हुए महिला अफसर के घर में जबरन घुस गया, और महिला तहसीलदार के संग जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा।

महिला तहसीलदार का गला दबाया

महिला तहसीलदार के अनुसार, पुरुष तहसीलदार घनश्याम शुक्ला ने महिला तहसीलदार का गला तक दबा दिया. जब आरोपी तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को यह समझ आया कि महिला की मौत हो गई है. तब जाकर उसे छोड़ा. इसके बाद घनश्याम शुक्ला वहां से चला गया. पीड़िता अपने बेड की चादर की आड़ में छिप गई. लेकिन इस आहट को आरोपी ने सुन लिया. इसके बाद एकबार फिर उस महिला तहसीलदार पर झपट पड़ा. महिला तहसीलदार ने आरोपी को धक्का देकर बाहर निकल आई और आरोपी घनश्याम शुक्ला को कमरे में बाहर से बंद कर दिया।

भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह के ट्वीट के बाद पुलिस महकमा जागा

महिला तहसीलदार ने बताया कि, हमारे साथ हुए इस जघन्य अपराध के बाद भी पुलिस ने मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके बाद इस मामले को भाजपा के MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट किया. तब जाकर पुलिस महकमा जागा और सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट लिखी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...