Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

भंवरी देवी मामला : बोरुंदा बाजार बंद, मदेरणा के इस्‍तीफे की मांग

जोधपुर। बिलाड़ा के निकटवर्ती क्षेत्र से 17 दिन पहले लापता हुई एएनएम भंवरी देवी को ढूंढ पाने में नाकाम रही पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए बोरुंदा कस्बे के बाजार बंद रहे। शनिवार को लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और भंवरी देवी अपहरण कांड में कथित संदिग्ध भूमिका को लेकर जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा के इस्तीफे की मांग की। उल्लेखनीय है कि बिलाड़ा के जालीवाड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम भंवरी देवी गत 1 सितंबर को बिलाड़ा से लापता हो गई थी। इस प्रकरण में उसके पति बोरुंदा निवासी अमरचंद ने बिलाड़ा थाने में पहले गुमशुदगी और बाद में उसके अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस प्रकरण में पीएचईडी के ठेकेदार सोहनलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया था।

दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस अब तक भंवरी देवी का पता नहीं लगा पाई है। इस प्रकरण में कथित सीडी को लेकर एक मंत्री और एक विधायक का नाम भी लिया जा रहा था। इसी के विरोध में शनिवार को बोरुंदा के ग्रामिणों ने कस्बे की दुकानें बंद रखी और विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामिणों ने मंत्री मदेरणा के इस्तीफे की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन पर प्रभावशाली लोगों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। बंद के दौरान बोरुंदा कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

चंदन भाटी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...