Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

अब भी गंभीर है जगजीत सिंह की हालत, बॉलीवुड ने की जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना

मुम्बई : लीलावती अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है. शुक्रवार को ब्रेन हैमरेज होने के बाद जगजीत सिंह की सर्जरी की गई है. हिन्दुस्तान में आज के दौर के सबसे बड़े गजल गायक जगजीत सिंह हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. अस्‍पताल में उनकी पत्नी चित्रा समेत कई पारिवारिक मित्र मौजूद हैं. पूरा बॉलीवुड जगजीत सिंह के जल्‍द से जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना कर रहा है. इसके पहले भी दो बार वे गंभीर रूप से बीमार हो चुके हैं.

मुम्बई : लीलावती अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है. शुक्रवार को ब्रेन हैमरेज होने के बाद जगजीत सिंह की सर्जरी की गई है. हिन्दुस्तान में आज के दौर के सबसे बड़े गजल गायक जगजीत सिंह हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. अस्‍पताल में उनकी पत्नी चित्रा समेत कई पारिवारिक मित्र मौजूद हैं. पूरा बॉलीवुड जगजीत सिंह के जल्‍द से जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना कर रहा है. इसके पहले भी दो बार वे गंभीर रूप से बीमार हो चुके हैं.
लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता सुधीर दगाओंकर ने बताया कि सिंह अभी भी आईसीयू में हैं, उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है. शुक्रवार की सुबह जगजीत सिंह को मुंबई के षणमुखानंद हॉल में आयोजित लाइव कंसर्ट में शामिल होना था. इस मौके पर उनके साथ गुलाम अली और हरिहरन भी मौजूद रहते, लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई. बाद में जगजीत की जगह हरिहरन ने कार्यक्रम पूरा किया. 8 फरवरी 1941 को राजस्थान के गंगानगर में जन्‍मे जगजीत सिंह हिंदुस्‍तान के गजल गायकी के सिरमौर हैं. कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट जगजीत सिंह ने आम लोगों में गजल को लोकप्रिय बनाने में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है. अब तक वे 50 से ज्यादा अलबम निकाल चुके हैं.

हिन्दी के अलावा पंजाबी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती, सिंधी और नेपाली में भी उन्होंने कई गीत-गजल गाए हैं. 2003 में भारत सरकार ने कला में उनके खास योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है. गजल प्रेमी ही नहीं बॉलीवुड और पूरा देश उनके ठीक होने की कामना कर रहा है. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि रेशमी आवाज का मालिक यह व्यक्ति (जगजीत सिंह) अपने सहज स्वभाव के कारण लोकप्रिय है. वह बहुत जल्दी स्वस्थ हो जांए. अपने इकलौते बेटे की युवा अवस्था में सड़क हादसे में मौत के बाद उन्हें गहरा आघात लगा था.

पा‌र्श्व गायिका लता मंगेशकर, फिल्मकार महेश भट्ट, फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर, अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेता अक्षय कुमार, पा‌र्श्व गायक सोनू निगम, पा‌र्श्व गायिका श्रेया घोषाल, अभिनेता आफताब शिवदसानी आदि ने ट्वीट करके जगजीत सिंह के जल्‍द से जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की कामना की है. सभी ने उम्‍मीद जताई है कि जगजीत सिंह ठीक होकर फिर से अपने रेशमी आवाज की खुशबू बिखेरेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...