Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

ना रजिस्‍ट्रेशन की जरूरत ना पुलिस का डर, लिखा प्रेस और मिल गया परमिट

मुरादाबाद : ना रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत ना नंबर प्लेट की बस प्रेस लिखवाया और चल दिए सड़कों पर, ना किसी का डर ना किसी का खौफ, बस सिर्फ प्रेस का धौंस जमा कर सड़कों पर घूमने वाले ऐसे वाहन कानून की धज्जियाँ उड़ाते नज़र आते हैं। मज़े की बात ये है कि पुलिस भी ऐसे वाहन को रोकने से भी डरती है कि कहीं उल्टा लेनी की देनी ना पड़ जाये। ये बात सौ फीसदी सच है कि प्रेस लिखवा कर कोई भी बिना नंबर प्लेट या बिना हेलमेट के सड़कों पर निकल पड़ता है। मुरादाबाद में ऐसे ना जाने कितने तीन पहिया और चार पहिया वाहन हैं,  जो प्रेस लिखवा कर सड़कों पर खूब ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरकर कानून की धज्जियां उड़ाते नज़र आते हैं जिन्हें पुलिस द्वारा कभी भी रोका नहीं जाता।

मुरादाबाद में तो जैसे वाहनों पर प्रेस लिखवाकर मनमानी करने का फैशन चल रहा हो। तमाम सवारी ठोने वाले वाहन भी आगे पीछे प्रेस लिखवाकर बेधड़क‍ सड़कों पर फर्राटा भरते हैं। मुरादाबाद की सड़क पर दौड़ रहे ऐसे ही एक वाहन को कैमरे में कैद किया गया, जिस पर नंबर प्लेट तो थी लेकिन नंबर पूरी तरह मिटा हुआ था। नज़र आ रहा था तो सिर्फ मोटे अक्षरों में लिखा प्रेस शब्‍द और ठसा-ठस भरी हुई सवारी.

मुरादाबाद से इमरान जहीर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...