Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

चिट्ठी से भंवरी के जिंदा होने की उम्मीद जगी

राजस्‍थान की राजनीति में बवंडर लाने वाले भंवरी देवी केस में नया मोड़ आ गया है. पिछले सैंतीस दिनों से लापता भंवरी को पुलिस और परिजन मरा हुआ मान चुके थे, परन्‍तु एक गुमनाम खत ने भंवरी को जिंदा कर दिया है. पुलिस अब इस खत की सच्‍चाई जानने की कोशिशों में जुट गई है. इस गुमनाम खत में लिखा है कि भंवरी जिंदा है और हरियाणा में है. उसे एक कद्दावर राजनेता ने बंधक बनाकर रखा है. इस खत के बाद जोधपुर पुलिस की परेशानी और बढ़ गई है. अभी आसपास ही इस मामले में हाथ पैर मार रही पुलिस को अब हरियाणा की दूरी भी नापनी पड़ेगी.

इस खत में और भी खुलासे किए गए हैं. भंवरी के पति अमरचंद को जब इस खत के बारे में पता चला तो उसे पत्‍नी के जिंदा होने की उम्‍मीद जगी है. पर अब तक मंत्री महिपाल मदेरणा का नाम ले रहा अमरचंद हरियाणा के नेता का नाम आने पर लूनी के विधायक मलखान विश्‍नोई पर भी अपना शक जाहिर कर रहा है. उसका कहना है कि अगर खत में लिखी गई बात सच है तो कहीं ना कहीं इस अपहरण में मलखान विश्‍नोई मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं क्‍यों कि मदेरणा के हरियाणा के नेताओं से इतने रिश्‍ते नहीं हैं, जितने मलखान के हैं. हालांकि पुलिस अब इस खत के आधार पर अपनी जांच की दिशा हरियाणा करने की रणनीति पर विचार कर रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...