अगर आप क़व्वाली सुनने के शौकीन हैं तो पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्ट एसोसियशन फार पीपुल (जैप) ने आपके लिए इसका बंदोबस्त किया है। जामिया नगर स्थित बाटला हाउस चौक पर 23 अक्टूबर को जैप ने निजमी बंधु की क़व्वाली का इंतज़ाम किया है। निजमी बंधु देश के जाने माने क़व्वाल हैं और हाल ही में उन्हों ने फिल्म रॉक स्टार में शानदार क़व्वाली पेश की है। जैप के प्रेसीडेंट महमूद अहमद ने बताया की जैप ने इस से पहले कई प्रोग्राम किए हैं। इस बार हमने जनता की दिलचस्पी को देखते हुये क़व्वाली का प्रोग्राम रखा है। उन्हों ने लोगों से अपील की कि वो आयें और निजमी बंधुओं की क़व्वाली का मज़ा लें।


