Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

सपेरे के सहयोग से आजतक कर रहा रालेगन सिद्धि का कवरेज

आजतक न्यूज़ चैनल पैर नाग नागिन का खेल हाल ही देखने को मिला लेकिन रालेगन गाँव में अन्ना के कवरेज के लिए खुद एक सपेरे से सहयोग लिया जा रहा है, जिसकी पूरे गाँव में जोरदार चर्चा हो रही है. साईराम गर्धे नाम का यह व्यक्ति सांप पकड़ने वाले सपेरे के रूप में मशहूर है. टीआरपी का जुनून इतना ज्‍यादा है कि आजतक को अब सपेरे के सहयोग से करवेज की नौबत आन पड़ी है.

दो दिनों पूर्व ही नागरस शो को आजतक पैर दिखाया गया और रालेगन में इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर होने लगी कि आजतक को क्‍या सांप सूंघ गया, जो अब सपेरे का सहयोग लेकर खबरें चलाई जा रही हैं. रानेगन में मौजूद दूसरे चैनन वालों ने भी इसको लेकर खूब मजा किया. बाकी मीडिया वाले इस व्यक्ति से दूर ही रहना पसंद करते हैं क्यूँ कि इसके बैग में हमेशा सांप रखा होता है. साईराम इस शब्द का अर्थ और शिर्डी में पहचान बताकर भक्तों को लूटने का काम करते हैं. रालेगन में लोग को यह बात अजीब लगने लगी है कि सपेरे महोदय किसी दिन अन्‍ना से बात करते हुए अपनी बैग से सांप न बाहर निकालने लगे, क्‍योंकि इनके बैग में हमेशा सांप रहते हैं. आजतक इसी सपेरे के सहयोग से कवरेज कर रहा है कहीं ऐसा ना हो कि लोग इसे अन्‍ना से मिलने से रोकें तो ये अपने बैग से सांप निकाल ले और टीआरपी की होड़ में चैनल वाले इसे कवरेज करने लगे.

सुनील दत्‍ता

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...