राजस्थान के भंवरी देवी मामले में सीबीआई के हाथ कुछ और अहम सबूत आए. जोधपुर के जालोडा के निकट बहने वाली राजीव गांधी लिफ्ट नहर में तीन दिन से छानबीन कर रही सीबीआई को शुक्रवार को नहर से बेसबॉल का बल्ला, छुरा और दो देसी कट्टे के साथ अधजली हड्डियों के टुकड़े मिले थे. इसके बाद शनिवार को नहर से हाथ घड़ी, एक लॉकेट, अधजली हड्डियों के कुछ और टुकड़े, एक टूटा मोबाईल और कुछ अन्य महत्वपूर्ण चीजें मिलीं
इन सभी चीजों की फॉरेंसिक जांच होगी और परिजनों के शिनाख्त के बाद ही पहचान की पुष्टि की जाएगी. गोताखारों के अलावा दिल्ली से आए एनएसजी के चार कमांडो ने भी अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर से नहर की छानबीन की. सीबीआई को अब इस मामले से जुड़े अशोक और कांग्रेस नेता मलखाल सिंह बिश्नोई की बहन इंदिरा बिश्नोई की तलाश है. सूत्रों के अनुसार अशोक बिश्ना राम गैंग का सदस्य है जिसने भंवरी देवी की हत्या की थी.


