१७ जनवरी २०१२. जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में ओबीसी छात्रों को हॉस्टल न दिए जाने के मुद्दे पर विभिन्न छात्र संगठनों के तत्वाधान में धरना-प्रदर्शन किया गया. आल इंडिया बैकवर्ड स्टुडेंट्स फोरम के अध्यक्ष जीतेन्द्र यादव ने कहा कि २७% ओबीसी आरक्षण के तहत दाखिला लिए ओबीसी छात्रो को होस्टल देने में विश्वविद्यालय प्रशासन आना-कानी कर रहा है. प्रशासन ने लगभग २ महीने से कोई हॉस्टल लिस्ट नहीं जारी की है. जबकि कई छात्रावासों में कमरें खली पड़े हैं.
आरटीआई से प्राप्त सूचना में यह मुद्दा सामने आया है कि ३४० ओबीसी छात्रो में से २४९ ओबीसी छात्र बेघर हैं. छात्रावास प्राथमिकता में ओबीसी को सामान्य से भी नीचे रखा गया है. जिसके कारण ओबीसी छात्रों के लिए हॉस्टल कि समस्या उत्पन्न हो गयी है. छात्रों कि मांग है कि जल्द से जल्द ओबीसी के लिए होस्टल लिस्ट जारी की जाय और प्रशासन ऐसी तकनीकि अपनाए जिससे अन्य छात्रो के साथ ओबीसी छात्रों को भी हॉस्टल मिल सके. प्रदर्शन में AISA/SFI/DSU/NSUI AISF आदि संगठनों के लोग भी शामिल हुए.


