Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पहली और दूसरी पत्नी के बीच फंसे ओमपुरी का प्रकरण पुलिस में पहुंचा

ओमपुरी आजकल मुश्किल में है. दो पत्नियों के कारण उन्हें विवाद में फंसना पड़ा है. इनकी पहली पत्नी सीमा कपूर हैं. मौजूदा पत्नी नंदिता हैं. ओमपुरी पहली पत्नी सीमा के घर क्या दिखे, नंदिता का पारा चढ़ गया. पुलिस तक को मामले में दखल देना पड़ गया. बताया जाता है कि ओमपुरी पहली पत्नी सीमा के घर रात में रुक गए थे. नंदिता को इसकी जानकारी मिली तो वे अपने फ्रेंड्स के साथ सीमा के घर पहुंच गईं.

उन्होंने सीमा कपूर को उल्टा-सीधा कहा. गुस्साई सीमा ने पुलिस में शिकायत कर दी. बाद में नंदिता ने भी सीमा के खिलाफ पुलिस कंप्लेन की. ओमपुरी अपने सामने अपनी दोनों पत्नियों की लड़ाई चुपचाप देखते रहे. सूत्रों का कहना है कि ओमपुरी की नंदिता के साथ आजकल पट नहीं रही है. नंदिता को लेकर ओमपुरी काफी परेशान हैं. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर एक किताब भी लिखी जिसमें नंदिता के साथ खराब संबंधों का उल्लेख है. सूत्रों का कहना है कि ओमपुरी फिर से अपनी पहली पत्नी सीमा कपूर के साथ रहना चाहते हैं पर नंदिता को यह मंजूर नहीं है. सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि ओमपुरी अब नंदिता को तलाक देना चाहते हैं पर अपने बेटे ईशान के चलते नंदिता से तलाक लेने पर आखिरी फैसला नहीं ले रहे हैं. मुंबई की ओशिवारा पुलिस का कहना है कि ओमपुरी के परिवार में घरेलू झगड़ा हुआ है. शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच प्रारंभ हो चुकी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...