Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पद्म पुरस्‍कारों की घोषणा : हजारिका को पद्म विभूषण, धर्मेंद्र, शबाना को पद्म भूषण

नई दिल्ली। भारत सरकार ने साल 2012 के लिए पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया है। इस साल राष्ट्रपति ने कुल 109 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति दी है। दिवंगत संगीतकार भूपेन हजारिका, कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा और पूर्व राज्यपाल टी वी राजेश्वर सहित पांच व्यक्तियों को इस साल पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पद्म भूषण पाने वालों में अभिनेता धर्मेंद्र, अभिनेत्री शबाना आजमी, फिल्म निर्देशक मीरा नायर, पेंटर जतिन दास, पूर्व सीवीसी एन विठ्ठल, राजनयिक रोनेन सेन और कार्डियोलाजिस्ट देवी प्रसाद शेट्टी शामिल हैं। इसके अलावा भजन गायक अनूप जलोटा, संगीतकार वनराज भाटिया, शास्त्रीय गायक गुंडेचा बंधु, उद्योगपति स्वाति पिरामल, दिवंगत होम्योपैथ चिकित्‍सक डॉ. जुगल किशोर, पूर्व हॉकी कप्तान जफर इकबाल, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी, तीरंदाज लिम्बा राम और वन्य जीव संरक्षक उल्लास कारंथ को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

राष्ट्रपति ने 14 पुरस्कार मरणोपरांत/विदेशी/एनआरआई/पीआईओ जैसी श्रेणियों के लिए भी दिए हैं। कुल पुरस्कारों में 5 पद्म विभूषण, 27 पद्म भूषण और 77 पद्म श्री पुरस्कार हैं। इस बार 19 महिलाओं को भी ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि पद्म अवॉर्ड्स देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान होते हैं। जिन्हें तीन वर्गों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री) में दिया जाता है। यह अवॉर्ड सभी क्षेत्रों से संबंधित होता है। कला, सामाजिक गतिविधि, पब्लिक अफेयर्स, विज्ञा और प्रोद्योगिकी, व्यापार, मैडिकल, लिटरेचर, शिक्षा, खेल नागरिक सेवा आदि क्षेत्रों को इसमें शामिल किया जाता है। इस पुरस्कारों का एलान हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर किया जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...