Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

सीतापुर में ट्रक ने पुलिसवालों को रौंदा, आठ की मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ने आठ पुलिसकर्मियों समेत दस लोगों की जान ले ली। जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दो हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आठों पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। ये पुलिसकर्मी मंगलवार के तड़के राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक हादसे के शिकार लोगों के बचाव के लिए निकले थे। ट्रक पुलिसकर्मियों को कुचलने के बाद आगे जाकर पलट गया। दुर्घटना करने वाले ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अटररिया थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर अटरिया कस्‍बे में बीती देर रात एक मिनी ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में मिनी ट्रक पर सवार चालक और खलासी की मौत हो गई तथा उनका शव ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। इस घटना की सूचना पाकर अटरिया थाना प्रभारी पन्‍नालाल सरोज अपने सहकर्मियों के साथ घटनास्‍थल पर पहुंचे तथा शवों को केबिन से बाहर निकलवाने लगे।

इसी बीच तेज गति से आ रही एक ट्रक ने सड़क पर खड़े होकर शवों को निकलवा रहे पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। कुचलने के बाद ट्रक आगे जाकर पलट गई। इस हादसे में पन्‍ना लाल सरोज, सब इंस्‍पेक्‍टर प्रेमनारायण मिश्र, सिपाही रवि तिवारी, राम कुमार रावत, राजनाथ, अवधेश गुप्‍ता की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्‍य पुलिस वालों ने अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में दम तोड़ दिया। दो पुलिकर्मियों को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...